निगम बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित नहीं कराने से संगठन नाखुश
उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन की देहरादून में हुई बैठक में कई मामलों में चर्चा
नियमितिकरण को लेकर 21 मई से 2 जून तक टनकपुर में हुआ था आंदोलन
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर/देहरादून।उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन ने निगम प्रबंधन से 5 जून को हुए समझौता वार्त्ता को निगम बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित नहीं कराने पर नाराजगी जताई। देहरादून में हुई संगठन की प्रांतीय इकाई की बैठक में नियमितिकरण नियमावली में संशोधन कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने कहा कि 21 मई से 2 जून तक चले आंदोलन के बाद हुई वार्त्ता में संगठन ने कर्मियों के नियमितिकरण की मांग पूरी करने के लिए 15 अगस्त तक का समय दिया था। उन्होंने कहा कि अगर तय तिथि तक चालक, परिचालक व तकनीकी कर्मियों की नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती है, तो निर्णायक आंदोलन किया जाएगा।
प्रदेश महामंत्री गोकुल सिंह के संचालन में 12 जुलाई को हुई बैठक में कैलाश आर्या, राजेश यादव, सुरेश राणा, जयदेव नेगी, विवेकानंद भट्ट, गणेश जोशी, अनिल, पुष्कर आर्या, संजय कुमार, केके सती, नंद सिंह, जगदीश पलड़िया, पंकज, गिरीश, पृथ्वी पाल, विनोद पंवार, पूरन सामंत, खुशाल सिंह, जगत सिंह, सुरेश, महेद्र, अर्जुन, अखिलेश, सौरभ आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.