Friday May 29, 2026

संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन ने रोडवेज के 3 हजार संविदा और विशेष श्रेणी चालक, परिचालक व कार्यशाला कर्मियों की नियमित नियुक्ति की मांग को टनकपुर में किया विरोध प्रदर्शन

31 मई तक क्रमिक अनशन, फिर भी मांग नहीं माने जाने पर 1 जून से आमरण अनशन करने का ऐलान

नियमितिकरण की मांग को लेकर 21 मई से कर रहे हैं आंदोलन

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर रोडवेज के संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों ने आज 29 मई को टनकपुर में जुलूस निकाला। तहसील कार्यालय में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। 21 मई से क्रमिक अनशन कर रहे कार्मिकों ने कहा कि मांग नहीं माने जाने पर द्वितीय चरण में 1 जून से बेमियादी आमरण अनशन किया जाएगा।

रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन।

संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भट्ट के नेतृत्व में शुक्रवार को हड़ताली कर्मियों ने रोडवेज परिसर के धरना स्थल से टनकपुर तहसील परिसर तक जुलूस निकाला। बाद में संगठन ने एसडीएम प्रमोद कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन का कहना है कि रोडवेज के 3 हजार संविदा और विशेष श्रेणी चालक, परिचालक व कार्यशाला कर्मी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। नियमितीकरण में संशोधन कर कट ऑफ  डेट 2026 एवं विशेष श्रेणी कार्मिकों को नियमावली शामिल कर नियमित नियुक्ति देने की मांग की गई है। संगठन ने 31 मई तक क्रमिक अनशन, फिर भी मांग नहीं माने जाने पर 1 जून से आमरण अनशन करने का ऐलान किया गया है। जुलूस प्रदर्शन में गणेश जोशी, गोकुल सिंह, जयदेव नेगी, दिनेश जोशी, इंद्र सिंह चिलवाल, अनिल तिवारी, सुरेश राणा, जगत चौहान, रमेश सिंह, संदीप कंडारी, विवेकानंद भट्ट, जयदेव सिंह, विनय पाठक, नईम अहमद, गिरीश पांडेय, शंकर दत्त भट्ट, धीरज श्रीवास्तव आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.