Sunday Mar 22, 2026

'रोडवेज प्रबंधन कर रहा कर्मियों का शोषण'

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने लगाया आरोप

CM कैंप कार्यालय के जरिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी को लेकर 12 फरवरी से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। डिपो कार्यालय में हुई बैठक में नियमित रूप से ड्यूटी नहीं मिलने, कर्मियों के शोषण, बसों की समस्या, वर्कशॉप में उपकरणों, मोबिल ऑयल की अनुपलब्धता पर नाराजगी जताई गई।  

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि निगम प्रबंधन कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। कहा कि सहायक महाप्रबंधक कार्यालय द्वारा यूनियन के सदस्यगण हरीश जोशी, नीरज सिंह व रवि शर्मा का स्थानांतरण और विनोद पाठक का निलंबन इसका जीता जागता उदाहरण है।

तय किया गया कि 7 फरवरी को यूनियन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर समस्याएं और कर्मियों के उत्पीड़न की जानकारी देगा। कर्मचारियों ने टनकपुर मंडल में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। साथ ही अधिकारियों पर कर्मियों के उत्पीड़न का भी आरोप लगाया। बैठक में चालक विनोद पाठक का निलंबन तल्काल वापस लेने की मांग की गई। बैठक में प्रवीण जोशी, हरीश जोशी, शेर सिंह बिष्ट, रवि शर्मा, विनोद पाठक, विकाश बहादुर, धीरज फर्त्याल आदि मौजूद थे।

 

बाद में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर टनकपुर डिपो में व्याप्त मनमानी पर लगाम लगाने की मांग की। इसके अलावा कर्मचारियों ने सहायक महाप्रबंधक को भी ज्ञापन भेजा, जिसमें विनोद पाठक के निलंबन को वापस लेने की मांग की गई है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.