Tuesday Apr 28, 2026

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने टनकपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक की कार्यप्रणाली का विरोध किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने टनकपुर डिपो में सहायक महाप्रबंधक (संचालन) की कार्यप्रणाली का विरोध किया है। आज 27 अप्रैल को कर्मियों ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि सहायक महाप्रबंधक के क्रियाकलापों के कारण डिपो को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

 

कर्मचारियों के बार-बार आग्रह करने के बाद भी निगम की ऑफ  रोड बसों को ऑन रोड नहीं किया जा रहा है। इससे निगम को कुछ महीनों में 5 करोड़ रुपयों का नुकसान हो रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि मंडलीय प्रबंधक (तकनीकी) ने 20 अप्रैल को ऑफ  रोड बसों का मूल्यांकन किया गया था। जिसमें डिपो में सितंबर 2025 से 11 ऑफ  रोड बसों को संचालित नहीं करने से 4.91 करोड़ से अधिक का नुकसान और ऑफ रोड बसों के टैक्स के रूप में जमा की गई 7.18 लाख रुपये से अधिक की राशि को मिलाकर 5 करोड़ से अधिक का नुकसान होना पाया गया था। परिषद ने कहा कि लापरवाह अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

क्षेत्रीय कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष भूपाल सिंह ने बताया कि डिपो व कर्मियों के हित में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जो मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। आज 27 अप्रैल को क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपाल सिंह और मंत्री राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में दिनेश भट्ट, पंकज पंत, कर्नाटक, संजीव कुमार, भूपाल सिंह, विक्रम सिंह, मोहित, जगदीश सामंत, शशांक त्रिपाठी आदि धरने पर थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.