रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने 7 मांगों को लेकर लोहाघाट में खोला मोर्चा
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। 7 मांगों को लेकर उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने आज 6 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना दिया। कर्मचारियों ने संविदा, विशेष श्रेणी और कार्यशाला कर्मचारियों के नियमितीकरण, समय पर वेतन भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। यूकेडी पदाधिकारियों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर यूनियन की मांगों को समर्थन दिया।
उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के शाखा अध्यक्ष तरुण रावल की अगुवाई में हुए धरना-प्रदर्शन में कर्मचारियों ने नियमितीकरण होने तक समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने सहित कई मांगों को लेकर आवाज उठाई। उत्तराखंड क्रांति दल दिन कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जगदीश जोशी, शाखा मंत्री मधुसूदन जोशी, पुष्कर भट्ट, रमेश कुमार शर्मा, ललित जोशी, मनोज सिंह मनराल, गोपाल गिरी, फरीद अहमद, जीवानंद भट्ट, मदन कुंवर, देवकीनंदन भट्ट, गणेश राम, पुनकर महेंद्र और मुकेश चंद आदि कर्मचारी मौजूद थे।

ये हैं मांगें:
नियमितीकरण, नियमितीकरण नहीं होने तक समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने, संविदा कर्मचारियों को 50, 53 और 55 प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ देने, निगम के सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देयकों का तत्काल भुगतान, एजेंसी के माध्यम से होने वाली भर्ती पर रोक लगाकर नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, बस स्टेशन परिसर में संचालित अवैध डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने तथा लोहाघाट डिपो के लिए नई बसें उपलब्ध कराने आदि।
UKD का मिला साथ:
रोडवेज कर्मचारियों की आंदोलन को उत्तराखंड क्रांति दल ने समर्थन दिया है। धरना स्थल पर पहुंचे यूकेडी के जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता और दरबान सिंह रजवार ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने लोहाघाट डिपो में नई बसों की कमी का मुद्दा उठाते हुए रोडवेज के टिन शेड के स्थान पर नया भवन बनाने और कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की मांग की।
© 2026. All Rights Reserved.