Friday Jun 5, 2026

नियमितिकरण की मांग को रोडवेज संविदा एवं विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में प्रबंध निदेशक रीना जोशी से मुलाकात की

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। 13 दिनों तक आंदोलन करने वाला रोडवेज संविदा एवं विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के शिष्टमंडल ने देहरादून में रोडवेज की प्रबंध निदेशक रीना जोशी और अन्य आला अधिकारियों से मुलाकात कर नियमितीकरण की मांग रखी। प्रबंध निदेशक ने मामले की फाइल निगम बोर्ड को भेज जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।

 

देहरादून से लौटे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भट्ट ओर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन पर उन्होंने 2 जून को आमरण अनशन स्थगित किया था। आज 5 जून को कर्मचारियों ने प्रबंध निदेशक के अलावा जीएम प्रशासन अनिल गर्ब्याल और जीएम कार्मिक पवन महरा से वार्ता की। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में निगम बोर्ड अस्तित्व में नहीं होने से नियमितकरण की फाइल आगे नहीं बढ़ पाई थी, लेकिन अब निगम बोर्ड गठित हो चुका है। जल्द ही नियमितकरण की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा महामंत्री गोकुल सिंह, देहरादून के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष विवेकानंद भट्ट, संगठन सचिव पृथ्वीपाल सिंह रावत, वरिष्ठ कर्मचारी नेता दीप चन्द्र ढोडियाल शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.