Thursday Nov 5, 2026

रोड पर रोडवेज कर्मी, जुलूस निकाल जताया विरोध

अगस्त से नहीं मिली है तनखा और दिवाली के बोनस का भी अभी तक भुगातन नहीं

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। रोडवेज कर्मियों की दिवाली में अंधेरे का खतरा मंडरा रहा है। उन्हें बीते तीन महीनों सेbवेतन नहीं मिला है। साथ ही बोनस की राशि भी नहीं मिल सकी है। इससे रोडवेज कर्मियों में नाराजगी है। प्रबंधन की वायदाखिलाफी को लेकर गुस्साए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं उत्तरांचल मजदूर संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने प्रबंधन के झूठे आश्वासन पर विरोध करते हुए जुलूस प्रदर्शन किया। कर्मियों का कहना है कि न उन्हें वेतन मिला और नहीं बोनस।

विरोध जताते रोडवेज कर्मी।

परिवहन निगम कर्मी बीते 3 महीने (अगस्त, सितंबर और अक्टूबर) से वेतन को तरस रहे हैं। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सम्मुख परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और चिकित्सा जैसी बुनियादी जरूरत पूरा नहीं कर पा रही है। संगठन ने अविलंब वेतन का भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी  दी है। विरोध प्रदर्शन में राजेंद्र बिष्ट, बलदेव प्रसाद, दिनेश भट्ट, पंकज पंत, देवेंद्र मिश्रा, कुणाल राठौर, आकाश कुमार, अशोक बोहरा, भोपाल सिंह, करन नेगी सहित बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मी मौजूद थे।

क्या कहते हैं रोडवेज के अधिकारी:

बजट नहीं आने से रोडवेज कर्मियों को वेतन नहीं मिल सका है। जैसी ही बजट आएगा, वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।

आलोक बरनवाल,

मंडीलय प्रबंधक, टनकपुर।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.