संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन रोडवेज के 3 हजार संविदा और विशेष श्रेणी चालक, परिचालक व कार्यशाला कर्मियों की नियमित नियुक्ति की मांग
को लेकर टनकपुर में 21 मई से कर रहा था क्रमिक अनशन
31 मई तक क्रमिक अनशन, फिर भी मांग नहीं माने जाने पर 1 जून से आमरण अनशन करने का ऐलान
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। 21 मई से आंदोलन कर रहे रोडवेज के संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों ने आज 1 जून से आंदोलन के स्वरूप में तब्दीली की है। आज से संगठन ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने आज सुबह 10 बजे से टनकपुर रोडवेज परिसर में आमरण अनशन शुरू किया।
रोडवेज के 3 हजार संविदा और विशेष श्रेणी चालक, परिचालक व कार्यशाला कर्मी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। नियमितीकरण में संशोधन कर कट ऑफ डेट 2026 एवं विशेष श्रेणी कार्मिकों को नियमावली शामिल कर नियमित नियुक्ति देने की मांग को लेकर संगठन 21 मई से क्रमिक अनशन पर था।

विरोध प्रदर्शन में महामंत्री गोकुल सिंह, संगठन सचिव कैलाश चद्र आर्य, मदन राज, मोहम्मद साजिद, पृथ्वी पाल सिंह, आशिंक भट्ट, केदार सिंह, तेजविंदर सिंह, राकेश सिंह राना, ललित सिंह खोलिया, लक्ष्मण सिंह, कमल किशन, अमित रयाल, सुरेंद्र कुमार, भूपेंद्र पडियार, विनोद, शंकर दत्त भट्ट, चंद्र बल्लभ जोशी, दीपक सिंह अधिकारी, नितेश कुमार, धीरज कलोनी, नरेश अधिकारी, सुनील कलोनी, नवीन फर्त्याल, भूप्पी फर्त्याल, जावेद अंसारी, रचित राना, आनंद पुजारी, रमेश कुमार, महेश चंद, माधव लाल, महेश चंद्र, दरबान सिंह, चंद्रपाल सिंह, जोगा सिंह, नीरज सिंह, नीरज बिष्ट,अनिल भट्ट, नीरज कुमार, कैलाश चौसाली, पंकज चौबे, कमल किशोर, धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार, विनोद चंद्र, नक्षत्र पाल, मोहम्मद साजिद, सुमित पांडेय, मनोज मिश्रा, रवि कुमार, उमेद सिंह महर, भूपाल सिंह, नईम अहमद, सुनील कुमार, राजेश यादव, हरदेव सिंह, चंद्रमोहन मुरारी, नरदेव राणा, बेनी राम, परवेज खान, सुधी राम, ललित प्रसाद, नरेश चंद्र, सुरेश चंद्र पांडेय, जगदीश, दीपक भंडारी, प्रकाश पांडेय आदि शामिल थे।

© 2026. All Rights Reserved.