संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन नियमितिकरण की मांग को लेकर 21 मई से कर रहे हैं आंदोलन
कल टनकपुर में निकालेंगे जुलूस
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर रोडवेज के संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों का आंदोलन ईद-उल-अजहा की छुट्टी के बावजूद 28 मई को जारी रहा। संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने बताया कि कल 29 मई को हड़ताली कर्मी रोडवेज परिसर के धरना स्थल से टनकपुर तहसील परिसर तक जुलूस निकालेंगे। जहां कर्मचारी मांग पत्र सौंपेंगे।
संगठन का कहना है कि रोडवेज के 3 हजार संविदा और विशेष श्रेणी चालक, परिचालक व कार्यशाला कर्मी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। नियमितीकरण में संशोधन कर कट ऑफ डेट 2026 एवं विशेष श्रेणी कार्मिकों को नियमावली में शामिल कर नियमित नियुक्ति देने की मांग की गई है। संगठन ने 31 मई तक क्रमिक अनशन, फिर भी मांग नहीं माने जाने पर 1 जून से आमरण अनशन करने का ऐलान किया गया है।
आज बृहस्पतिवार को नौवें दिन धरना देने वालों में सुंदर सिंह, फरीद अहमद, दीपक सिंह अधिकारी, भगवान सिंह, विकास कुमार, सुनील कलौनी, गौरव गुप्ता, मनीष कुमार, जीवन सिंह, जगत सिंह बोरा, रमेश कुमार, सचिन कुमार, पूरन सिंह, ललित प्रसाद, दीपक, विनोद चंद, माधवानंद आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.