Friday Nov 27, 2026

रोडवेज के टनकपुर मंडल के लोहाघाट एवं पिथौरागढ़ डिपो को 4-4 नई बसें मिली

लाँग रूटों पर होगा संचालन, लोहाघाट डिपो में 20 और बसों की जरूरत

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट/पिथौरागढ़। लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहे लोहाघाट और पिथौरागढ़ डिपो को आंशिक राहत मिली है। दोनों डिपो को 4-4 नई बसें मिल गई हैं। उत्तराखंड रोडवेज के 3 मंडलों के लिए 59 बसों को  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 5 नवंबर को हरी झंडी दिखाई थी। इनमें से नैनीताल को 19, देहरादून एवं टनकपुर मंडल ने 20-20 रोडवेज बसें आवंटित की गई थी।

3 डिपो वाले टनकपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले लोहाघाट एवं पिथौरागढ़ डिपो को 4-4 बसें मिल गई हैं। लेकिन टनकपुर डिपो को अभी तक एक भी बस नहीं मिली है।

लोहाघाट डिपो को मिली 4 नई बसें।

लाँग रूट में होगा संचालन: ARM ज्याल

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट डिपो को भले ही 4 बसें मिल गई है, लेकिन इसके संचालन में अभी कुछ वक्त लगेगा। सहायक मंडलीय प्रबंधक दीपक सिंह ज्याल ने बताया कि नई बसों के लिए रूट परमिट एवं अन्य जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कराया जा रहा है। बसों को लाँग रूट में संचालित किया जाएगा। अलबत्ता इन बसों के संचालन में 1 सप्ताह और लग जाएगा। ARM ज्याल ने बताया कि 4 बसें मिलने से डिपो के बेड़े में बसों की संख्या 27 से बढ़कर 31 हो गई है। अलबत्ता उनका कहना है कि रोडवेज को अभी 20 और बसों की जरूरत है। ताकि यात्रियों को बेहतर स्रविधाएं देने के साथ कई आंतरिक मार्गों पर सेवाएं बहाल की जा सकी। लंबे समय से बंद पड़े रौसाल-दिल्ली, पंचेश्वर-दिल्ली, डीडीहाट-दिल्ली, धारचूला-दिल्ली, लोहाघाट-चंडीगढ़, बरदाखान- बरेली, लोहाघाट-रानीखेत मार्ग में बसों का संचालन करने की मांग उठती रही है।

ARM दीपक सिंह ज्याल।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.