Saturday Sep 19, 2026

भारी-भरकम पत्थर लुढ़कने से बंद हुई थी लोहाघाट-पंचेश्वर सड़क

सुबह 5 बजे से बंद सीमांत क्षेत्र की सड़क शाम 4.30 बजे खुली

देवभूमि टुडे

चंपावत/पंचेश्वर। नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर को जाने वाली सड़क करीब साढ़े 11 घंटे बंद रही। मशीन के जरिए लोक निर्माण विभाग शाम को सड़क खोल सकी। अलबत्ता इस दौरान वाहनों का आवागमन बाधित रहा।

रोड पर लुढ़का था यह बोल्डर।

सीमांत की लोहाघाट-पंचेश्वर सड़क आज 15 जून सुबह 5 बजे बंद थी। इस रोड पर बमनकुंडा के पास भूस्खलन से भारी बोल्डर बीच सड़क पर आ गया। इस कारण वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। गनीमत रही कि बोल्डर लुढ़कते वक्त कोई वाहन वहां से गुजर नहीं रहा था। लोक निर्माण विभाग के लोहाघाट डिवीजन के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया कि ब्रेकर के जरिए बोल्डर को तोड़ने के बाद सड़क को सोमवार शाम 4.30 बजे खोल दी गई है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.