Wednesday Aug 5, 2026

चंपावत के पास की मुडिय़ानी ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से काटी जा रही थी सड़क

तहसीलदान बृजमोहन आर्य के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने लगाई रोक

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के पास की मुडिय़ानी ग्राम पंचायत में अवैध रूप से राजस्व विभाग की भूमि पर चल रहे सड़क कटिंग के काम पर रोक लगा दी गई है। विभाग ने संबंधित व्यक्ति का चालान भी किया है। सरकारी भूमि से सड़क ले जाने की शिकायत के बाद डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर आज 10 जून को तहसीलदार बृजमोहन आर्य के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल निर्माण पर रोक लगा दी।

कार्रवाई कराते तहसीलदार।

विभाग को शिकायत मिली थी कि मुडिय़ानी में एक व्यक्ति राजस्व विभाग की जमीन पर कब्जा करते हुए अपने घर तक अवैध रूप से सड़क कटिंग करवा रहा है। जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर जाकर कार्रवाई की है। तहसीलदान के नेतृत्व में गई टीम में खान अधिकारी राहुल शाह, भू वैज्ञानिक हरीश बिष्ट, राजस्व निरीक्षक दीनदयाल वर्मा, उप निरीक्षक विनोद देव, गौरव पुनेठा, हरीश राम आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.