Saturday Sep 19, 2026

लोहाघाट-चोमेल और लोहाघाट-बाराकोट मार्ग में गिरे 3 पेड़ों को तत्परता से काट कर फायर यूनिट ने हटाया

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। चंपावत जिले को दो आंतरिक सड़कें तेज हवा में पेड़ गिरने से कुछ देर बंद रही। फायर यूनिट ने तत्परता से पेड़ काट   मार्गों को आवाजाही के लिए सुचारू किया। लोहाघाट-चोमेल और लोहाघाट-बाराकोट मार्ग पेड़ गिरने से वाहनों के आवागमन के लिए बंद  हो गए थे। जानकारी मिलने पर फायर यूनिट ने मौके पर पहुंच इन पेड़ों को काटा। 

लोहाघाट-चोमेल मोटर मार्ग पर शंखपाल मंदिर के निकट गिरे 2 पेड़ों को फायर यूनिट ने वुडन कटर की सहायता से काटकर हटाया। इसी तरह लोहाघाट-बाराकोट मार्ग पर छतरी चौराहे के निकट गिरे चीड़ के पेड़ को भी काट कर मार्ग को यातायात के लिए खोला गया।

पेड़ काटती फायर टीम।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.