टनकपुर में रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का दो दिनी धरना शुरू
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लंबित देयकों की मांग को लेकर टनकपुर मंडलीय कार्यालय परिसर में धरना शुरू हुआ। मोहन सिंह कार्की के नेतृत्व में शुरू धरने में कार्मिकों ने लंबित देयकों के भुगतान की मांग की। धरना दो दिन तक चलेगा।


कर्मियों ने भुगतान में की जा रही देरी के लिए निगम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया। आरोप लगाया कि पांच साल पूर्व के ढेरों कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद के देयकों का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उन्हें आर्थिक रूप से दुश्वारी हो रही है। धरना देने वालों में संरक्षक लीलाधर शर्मा, सचिव रेवाधर चौड़ाकोटी, कोषाध्यक्ष हर सिंह महर, मोहन देव भट्ट, राजेंद्र सिंह, भुवन चंद्र आर्या, एसके मौर्या, भगवत स्वरूप वर्मा, खीमानंद जोशी, आलोक कुमार गुप्ता, केडी जोशी, सिराजुद्दीन, रति चंद, यशोधर गहतोड़ी, पुष्कर आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.