सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारी कल्याण समिति ने 7 सितंबर से आंदोलन की दी चेतावनी
परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक के माध्यम से प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजा
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। रोडवेज के सेवानिवृत कार्मिक अवशेष देयकों के लिए तरस रहे हैं। भुगतान नहीं होने से परेशान निगम के सेवानिवृत्त कार्मिकों के संगठन सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारी कल्याण समिति ने आंदोलन की चेतावनी दी है। चंपावत जिले में रोडवेज के टनकपुर के ISBT (अंतरराज्यीय बस टर्मिनल) और चंपावत के सिटी सेंटर का 300 करोड़ रुपये से निर्माण हो रहा है। लेकिन वहीं निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाए भुगतान के लिए रुपये नहीं है।


सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारी कल्याण समिति का कहना है कि कई रिटायर्ड कर्मियों के विभिन्न मदों के अवशेष देयक बकाया है। भुगतान नहीं होने से कर्मी परेशान हैं। संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह कार्की, सचिव रेवाधर चौड़ाकोटी, कोषाध्यक्ष हर सिंह महर आदि ने 6 सितंबर तक भुगतान नहीं होने पर 7 सितंबर से टनकपुर मंडलीय प्रबंधक कार्यालय के सम्मुख 2 दिवसीय आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे लेकर संगठन ने मंडलीय प्रबंधक (संचालन) टनकपुर के माध्यम से प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजा है।
© 2026. All Rights Reserved.