राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त भारत तिब्बत सीमा पुलिस के सेवानिवृत Sub Inspector सतीश चंद्र पांडे के निधन पर क्षेत्र के लोगों ने जताया शोक
लोहाघाट में हुआ अंतिम संस्कार
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत ITBP (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) में Sub Inspector सतीश चंद्र पांडे का निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। सैन्य सम्मान के साथ उन्हें 6 अक्टूबर को अंतिम विदाई दी गई। ITBP के अधिकारियों एवं जवानों की टुकड़ी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी। उनके बड़े सुपुत्र शिक्षक हेम पांडे और छोटे पुत्र सैदिक सुरेश चंद्र पांडे ने चिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।

वर्ष 1945 में जन्मे सतीश चंद्र पांडे ने ITBP में लंबे समय तक उत्कृष्ट सेवाएं दीं। और वे 31 मार्च 2002 को उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। देश की सीमाओं की सुरक्षा और सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति पुरस्कार' से भी अलंकृत किया गया था। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। निधन पर क्षेत्र के लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक जताया।
© 2026. All Rights Reserved.