Wednesday Feb 11, 2026

टनकपुर के स्थानीय घाट में किया गया अंतिम संस्कार

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के पास के सैलानीगोठ गांव के रिटायर्ड हवलदार इंद्र चंद का निधन हो गया है। 79 वर्षीय इंद्र चंद पिछले कुछ समय से बीमार थे। शारदा घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र चंद्री चंद राजपूत राजू ने चिता को मुखाग्नि दी। 

हवलदार इंद्र चंद। (फाइल फोटो)

इंद्र चंद सेना में हॉकी, फुटबॉल बॉक्सिंग के खिलाड़ी रहे थे। उनके निधन पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन (रिटायर्ड) भानी चंद, सूबेदार त्रिलोक चंद, सूबेदार सुरेश चंद, हवलदार दिनेश चंद, हरीश हैसियत, दशरथ चंद, प्रेम चंद आदि ने शोक जताया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.