Wednesday Aug 26, 2026

5 सूत्रीय मांगों को लेकर ई-रिक्शा वाहन चालक संघ ने टनकपुर सीएम कैंप कार्यालय के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। ई-रिक्शा (टुकटुक) वाहन चालक संघ ने समस्याओं के समाधान की मांग की है। इसे लेकर संगठन ने आज 25 अगस्त को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। संगठन ने कहा कि आजीविका चलाने के साथ लोगों की आवाजाही की समस्या को दूर कर रहे हैं, लेकिन उनकी वाजिब समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसी तमाम समस्याओं को लेकर संगठन ने आज आवाज उठाई है।

ज्ञापन।

ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष बहादुर राम टम्टा, सचिव कपिल बाबा, पूर्व सचिव अतीकुर्रहमान, मोहम्मद आरिफ, वेद प्रकाश, ऋषिपाल, गौरव कुमार, माोहम्मद समाम, कमल, धर्मेंद्र, अरूण, नरेश जोशी, शिवम, सुशील कुमार, ओम प्रकाश, जावेद अली, दीप चंद्र, संदीप, पंकज, दीनदयाल, सुनील, अनिल, प्रदीप, उमेश, राजेश पांडेय, मोहम्मद जुनैद आदि के हस्ताक्षर हैं।

ये हैं 5 सूत्रीय मांगें:

1.शारदा पुल से ई-रिक्शा संचालन की अनुमति।

2.टनकपुर आईएसबीटी में ई-रिक्शा स्टैंड।

3.ई-रिक्शा फिटननेस की अवधि 2 वर्ष की जाए।

4.वन-टाइम टैक्स प्रक्रिया में आ रही समस्या का समाधान।

5.रेलवे स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा स्टैंड निर्धारित किया जाए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.