Tuesday Oct 6, 2026

नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी पर जनहित के कार्यों में टालमटोली, मनमाने  निर्णय का लगाया आरोप

नगर पंचायत बनबसा के सभी सातों  सभासदों ने मुख्यमंत्री को प्रस्तुत किया सामूहिक इस्तीफा

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र बनबसा की नगर पंचायत बोर्ड के सभी सातों सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सामूहिक इस्तीफे का पत्र सौंपा है। 3 अक्टूबर को क्षेत्र के दौरे पर आए मुख्यमंत्री को पत्र दे इन सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी पर जनहित के कार्यों में टालमटोली, मनमाने  निर्णय का आरोप लगाया है।

CM को दिया पत्र।

 

पत्र में जन हित के कार्य एवं लोगों की शिकायतों के निस्तारण में देरी, टालमटोली एवं अनदेखी करने के सभासदों ने आरोप लगाए हैं। सभासदों ने कहा कि इन परिस्थितियों में काम करना मुमकिन नहीं लगता, ऐसे में वे सभी सातों सदस्य सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को मजबूर हैं।

इन सभासदों के हैं हस्ताक्षर:

मनीषा भट्ट, योगेश चंद, मोहन सिंह, कमल गुप्ता, काजल, लक्ष्मी कश्यप और मनोज कश्यप।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.