चंपावत जिले के कालीगूठ ग्राम पंचायत के चूका एवं अजरून तोक में पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग
ग्रामीणों ने SDM को ज्ञापन दिया
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। नेपाल सीमा से लगे चूका गांव को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की कवायद चल रही है, लेकिन इस गांव में पेयजल की भारी किल्लत है। इसे लेकर क्षेत्र के लोग कालीगूठ (पूर्णागिरी) ग्राम पंचायत के प्रधान पंडित पंकज तिवारी के नेतृत्व में SDM से मिले और समस्या के समाधान की मांग की है।

ग्रामीणगें ने कहा कि बीते कई वर्षों से कालीगूठ ग्राम पंचायत के चूका एवं अजरून तोक में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में पेयजल की पर्याप्त एवं नियमित आपूर्ति नहीं होने से स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी की किल्लत हो रही है। इस वजह से ग्रामीणों को भारी दुश्वारी हो रही है।
ज्ञापन में जल संस्थान के अधिकारियों को चूका एवं अजरून तोक का स्थलीय निरीक्षण करा समस्या के स्थाई समाधान कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में जय ईष्ट देवता महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष हेमा देवी, कोषाध्यक्ष राजनी देवी, राजेंद्र सिंह, चांदनी देवी, आरती देवी, पूजा आदि के हस्ताक्षर हैं। SDM प्रमोद कुमार ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
© 2026. All Rights Reserved.