अध्यक्ष और सचिव के महत्वपूर्ण पद अनारक्षित
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने जारी किया आरक्षण का आदेश
4 में से 2 पद आरक्षित, जबकि उपाध्यक्ष के 2 पद
देवभूमि टुडे
चंपावत/अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में पहली बार आरक्षण का प्रावधान किया गया है। 50% पद छात्राओं के लिए रिजर्व किए गए हैं। छाबसंघ के 4 में से 2 पद आरक्षित किए गए हैं। जबकि उपाध्यक्ष के 2 पद हैं। इसमें से 1 छात्र और 1 छात्रा के लिए रिजर्व है।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा 18 सितंबर को जारी कार्यालय आदेश में छात्रसंघ चुनाव 2026 में छात्राओं के लिए आरक्षण लागू किया गया है। अलबत्ता दो सबसे महत्वपूर्ण पद अध्यक्ष और सचिव का अनारक्षित रहेगा। आरक्षण की ये व्यवस्था विश्वविद्यालय के चारों (अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत) परिसरों में लागू रहेगी। लेकिन आरक्षण विश्वविद्यालय के अन्य कॉलेजों में नहीं होगा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चंपावत कैंपस में इस वक्त 1300 से अधिक विद्यार्थी हैं, जिसमें करीब 70 फ़ीसदी छात्राएं हैं।
आदेश के बाद उभरे ये सवाल:
1.छात्राओं के लिए छात्र संघ के महत्वपूर्ण पदों में क्यों नहीं?अध्यक्ष और सचिन जैसे जिम्मेदार पदों में से किसी को भी छात्रों के लिए आरक्षित नहीं है।
2.छात्रसंघ चुनाव में छात्रों को आरक्षण तो दिया गया है, लेकिन सिर्फ विश्वविद्यालय के कैंपसों में। विश्वविद्यालय से संबंद्ध 30 महाविद्यालयों की छात्राओं को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

© 2026. All Rights Reserved.