Tuesday May 19, 2026

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

देवभूमि टुडे

चंपावत। मानसून सीजन और बदलते मौसम को देखते हुए जिले में बिजली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनहित में सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, झुके हुए खंभों, पेड़ों में उलझे अथवा खुले व लटकते बिजली तारों की सूचना तत्काल 7895318895, 7579060090, 9528135726 और टोल फ्री नंबर 1077 (05965-230819) नंबर पर दी जा सकती है।

 

डीएम मनीष कुमार ने कहा कि मानसून के दौरान तेज बारिश और हवाओं के चलते करंट फैलने, शॉर्ट सर्किट, आग लगने, जनहानि और पशुहानि जैसी घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने विद्युत संबंधी असुरक्षित स्थिति दिखाई देने पर तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र चंपावत को सूचित करने को कहा है।

इन नंबरों पर दें सूचना:

7895318895

7579060090

9528135726

टोल फ्री नंबर 1077 एवं 05965-230819




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.