Thursday May 7, 2026

चंपावत-मंच-तामली रोड पर भमार के पास 5 मई को कार बैक करते वक्त हुए

हादसे में हुई थी  चालक की मौत

देवभूमि टुडे

चंपावत/तल्लादेश। सीएमटी (चंपावत-मंच-तामली) रोड पर भमार के पास 5 मई को कार हादसे में मृत चालक के परिजनों को राहत राशि दी गई। मंगलवार की शाम कार (यूके 03टीए-2043) भमार के पास गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक बसंत सिंह (35) पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम भमार मंच चंपावत की मौत हो गई थी।

 

हादसे के बाद डीएम मनीष कुमार ने प्रभावित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद चंपावत के तहसीलदार बृजमोहन आर्य ने कल 6 मई को उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि के अंतर्गत मृतकाश्रित परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की गई। और आज कल मृतक के शोकाकुल परिजनों से भेंट कर सहायता राशि का चेक सुपुर्द किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दुबडज़ैनल सुंदर सिंह, राजस्व निरीक्षक पुष्कर नाथ गोस्वामी, राजस्व उप निरीक्षक गोविंद बल्लभ मथेला सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.