छतकोट, कोट अमोड़ी, दयूरी, दूधौरी, ह्युला, लड़ाबोरा, बुड़ाखेत, लफड़ा सहित कई गांवों में जरूरतमंदों को वितरित किए गए
देवभूमि टुडे
चंपावत। भारतीय रेडक्रास समिति ने जिले के दूरस्थ एवं दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंदों को कंबल व तिरपाल वितरित किए। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी की मौजूदगी में शनिवार को हुए कार्यक्रम में छतकोट, कोट अमोड़ी, दयूरी, दूधौरी, ह्युला, लड़ाबोरा, बुड़ाखेत, लफड़ा सहित अन्य गांवों के दिव्यांगजन, विधवाएं, परित्यक्ता महिलाएं एवं बेसहारा बुजुर्गों को कंबल व तिरपाल भेंट किए गए। ठंड एवं मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए ये मदद दी गई।




सामग्री वितरण के दौरान रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन राजेन्द्र गहतोड़ी, सोसायटी की कार्यकारिणी के सदस्य जनार्दन चिल्कोटी, राज्य प्रतिनिधि व कोषाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट आदि मौजूद थे। रेडक्रास समिति के अध्यक्ष DM मनीष कुमार व उपाध्यक्ष CMO डॉ. देवेश चौहान के मार्गदर्शन में हुए वितरण कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों ने रेडक्रास सोसायटी एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।
© 2026. All Rights Reserved.