भारतीय रेडbक्रॉस समिति चंपावत की चेयरमैन मैनेजिंग कमेटी की बैठक में लिए गए कई निर्णय
जिला दिव्यांग पुनर्वास समिति के कर्मियों के लंबित मानदेय काbभुगतान भी किया जाएगा
देवभूमि टुडे
चंपावत। जिला प्रशासन के माध्यम से 2026-27 में प्राप्त होने वाले आवेदनों के आधार पर जरूरतमंद लाभार्थियों को इलाज के लिए अस्पताल तक आने-जाने के लिए रेड क्रॉस सोसायटी आर्थिक सहायता देगी। भारतीय रेड क्रॉस समिति चंपावत की CMC (चेयरमैन मैनेजिंग कमेटी) की चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी की अध्यक्षता में 18 सितंबर को हुई बैठक में विभिन्न जनसेवा और राहत कार्यों की समीक्षा की गई। दूरस्थ एवं जरूरतमंद क्षेत्रों तक राहत, स्वास्थ्य सहायता और आपदा के समय जरूरी आवश्यक सामग्री पहुंचाने में और तेजी लाने पर जोर दिया गया। साथ ही आगामी कार्यों के लिए कई निर्णय भी लिए गए। जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों में रेड क्रॉस समिति के माध्यम से असहाय, कमजोर, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, दिव्यांग, विधवा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों सहित अन्य जरूरतमंद वर्गों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के कार्यो की भी समीक्षा की गई।


आपदा में उपयोग होने वाली जरूरी सामग्री फोल्डिंग स्ट्रेचर, रस्सी, विभिन्न रंगों के रिबन, टेंट, मैट, फर्स्ट-एड किट, तिकोनी पट्टी एवं सीपीआर डमी आदि की उपलब्धता करने का भी निर्णय लिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के माध्यम से आवश्यक सामग्री की मांग भेजने और जो सामग्री आपदा कार्यालय से उपलब्ध न हो, उसे रेडक्रॉस समिति के जरिए खरीदने पर सहमति बनी। बैठक में बताया गया कि जिला प्रशासन के सहयोग से 22 परिवारों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
डीडीआरसी (जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र) के कर्मियों के लंबित मानदेय के भुगतान को उपलब्ध राशि से कराए जाने पर सहमति जताई गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में DMT की बैठक होने के बाद मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आवश्यक धनराशि का आवंटन किया जाएगा। कोषाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट के संचालन में हुई बैठक में सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी, डेसमंड बर्कबैक, जनार्दन चिल्कोटी साहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
चिल्कोटी बनाए गए रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव:
विभागीय कार्यों की अधिकता के कारण मौजूदा सचिव एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह के समिति के कार्यों को पर्याप्त समय नही दे पाने की स्थिति को देखते हुए ये दात्यिव समिति के ही सदस्यों को देने का भी निर्णय लिया गया। चेयरमैन मैनेजिंग कमेटी ने समिति के सदस्य जनार्दन चिल्कोटी को रेड क्रॉस समिति के सचिव के रूप में जिम्मेदारी देने का अनुमोदन किया।

© 2026. All Rights Reserved.