कंबल, तिरपाल और किचनसैट भेंट किया
कल टनकपुर के मनिहारगोठ गांव में आग से नष्ट हुई थी झोपड़ी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के मनिहारगोठ गांव में कल 23 अप्रैल को आग लगने से एक झोपड़ी जल कर खाक हो गई थी। साथ ही झोपड़ी के जलने से उसके भीतर रखा सामान और नकदी भी खाक हो गई थी।
प्रभावित परिवार को RED CROSS ने मदद की है। RED CROSS SOCIETY के चंपावत के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी ने बताया कि प्रभावित परिवार को आज 2 कंबल, 1 तिरपाल और 1 किचनसैट भेंट किया गया। बता दें कि मनिहारगोठ गांव में एक बगीचे की देखरेख करने वाले बसंत लाल के घर में कल दोपहर आग लग गई थी। ग्राम विक्रमपुर, तहसील बीसलपुर, जिला पीलीभीत का रहने वाला बसंत लाल को आग लगने से 1 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

© 2026. All Rights Reserved.