Sunday Nov 1, 2026

रेडक्रॉस सोसायटी दिवाली के मौके पर चंपावत में चला रही विशेष स्वच्छता अभियान

चंपावत के अलग-अलग स्थानों पर अभियान चला दे रहे हैं संदेश

देवभूमि टुडे

चंपावत। रेडक्रॉस सोसायटी प्रकाश पर्व दिवाली को सफाई से रोशन कर रही है। इसके लिए सोसायटी ने 31 अक्टूबर से दिवाली तक अलग-अलग स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। आगाज सीएमओ कार्यालय और रेडक्रॉस कार्यालय से हुआ। जबकि आज 1 नवंबर को दूसरे दिन बलिदानी शिरोमणि चिल्कोटी चिल्ड्रेन पार्क और उसके आसपास श्रमदान कर सफाई की मुहिम चली।

रेडक्रॉस सोसायटी की प्रदेश इकाई के निर्देश पर कायाकल्प गतिविधियों (स्वच्छ एवं हाइजीन) के अंतर्गत सोसायटी जिले में विशेष सफाई अभियान चला रही है। इस अभियान में सार्वजनिक स्थलों और पार्कों की सफाई के साथ ही जन सहभागिता और सामुदायिक स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव जनार्दन चिल्कोटी ने कहा  कि स्वच्छता अभियान एक दिन, एक सप्ताह या एक पखवाड़े का अभियान नहीं है, बल्कि यह नियमित और निरंतर रूप से चलेगा। इसमें लोगों को सहभागी बनाने का भी प्रयास किया जाएगा।

सफाई अभियान।

4 लोग बने रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य:

रेडकॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य बने लोग।

चंपावत। स्वच्छता अभियान के बीच चंपावत के 4 लोगों ने रेडक्रॉस सोसायटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर गिरी गोस्वामी, जीवन चंद्र जोशी, नवीन चंद्र पंत और कमल जोशी ने रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता ली। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, सचिव जनार्दन चिल्कोटी, कोषाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, पूर्व सभासद शकुंतला गोस्वामी, छतार वार्ड विकास समिति के अध्यक्ष शंकर गिरी गोस्वामी, उद्योग केंद्र के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक जीबी जोशी, मुख्य फार्मेसी अधिकारी डॉ. विष्णु गिरी गोस्वामी, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी लोकमणि पंत, नरेश चंद्र भट्ट, जीवन चंद्र जोशी, नवीन चंद्र पंत, कमल जोशी, आशा जोशी, जानकी भट्ट, ममता भट्ट हेमा भट्ट आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.