Monday Jul 27, 2026

तल्लादेश के हरम ग्राम पंचायत के 9 परिवारों को मकान की लीक हो रही छत से बचाव की सामग्री दी

देवभूमि टुडे

चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश की हरम ग्राम पंचायत में रेडक्रॉस सोसाटी ने 9 परिवारों को राहत पहुंचाई है। रेडक्रॉस सोसयटी के चंपावत के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी ने बताया कि इन परिवारों के मकान की छत बरसात में लीक हो रही थी। इससे बचाव के लिए रेडक्रॉस सोसायटी ने जरूरी सामान देकर मदद की है।

ग्रामीण को राहत सामग्री देते रेडक्रॉस सोसयटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, जनार्दन चिल्कोटी एवं आपदा प्रबंधन कर्मी कमलाकांत कापड़ी।

राजस्व उप निरीक्षक और ग्राम प्रधान की संस्तुति के बाद 9 (बसंती देवी, केसरी देवी, लक्ष्मी देवी, अंबादत, अमर सिंह, माता देवी, कलावती देवी, हीरा देवी एवं प्रहलाद सिंह) परिवारों को ये सहायता उनके घर जाकर दी गई। रेडक्रॉस सोसायटी की टीम में चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, कोषाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, सदस्य जनार्दन चिल्कोटी और आपदा प्रबंधन विभाग के कमलाकांत कापड़ी शामिल थे।

इसके अलावा रेडक्रॉस सोसायटी की टीम ने जुलाई को तेंदुए के हमले में जख्मी सुरेश चंद्र पांडेय (63) के घर जाकर हालचाल जाना और उन्हें राहत सामग्री प्रदान की।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.