Thursday Apr 9, 2026

नन्हें करन बोहरा की कमाल की कलाकारी

छतकोट की रामलीला में चंद मिनटों में बना रहे हैं अतिथियों के स्कैच

देवभूमि टुडे

चंपावत। छतकोट की रामलीला समानतावादी (पुरुष पात्रों का अभिनय पुरुष व महिला पात्रों का किरदार महिलाएं) नजरिए के चलते अनूठी है ही, साथ ही यहां लीला का मंच प्रतिभाओं को भी मंच दे रहा है। ऐसी ही एक प्रतिभा है नन्हा बालक करन बोहरा। जिनके स्कैच की उम्दा कलाकारी लोगों को लुभा रहे है।

ग्राम प्रधान रेखा बोहरा एवं सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बोहरा के बेटे करन बोहरा ने अपने बनाए स्कैच अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किए। इन स्कैचों में अतिथियों की तस्वीर बनाई गई है। रामलीला के दौरान करन बोहरा ने कल 7 अप्रैल को मुख्य अतिथि BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, DM मनीष कुमार, RSS के सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर जोशी, BJP के मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह, जिला पंचायत सदस्य हिमानी बोहरा के प्रतिनिधि सुंदर बोहरा सहित कई अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप खूबसूरत स्कैच भेंट किए। DM सहित सभी अतिथियों ने नन्हें बालक करन बोहरा की पीठ थपथपाई।

अतिथियों को स्कैच देते करन बोहरा।

 

लक्ष्मण ने काटी सूर्पणखा की नाक

बारिश से आज 8 अप्रैल को नहीं हुआ लीला का मंचन

चंपावत। छतकोट की रामलीला में कल 7 अप्रैल को लक्ष्मण द्वारा सूर्पणखा की नाक काटे जाने का मंचन हुआ। सूपर्णखा का किरदार अनीता जोशी, लक्ष्मण का रोल नीरज जोशी, राम का पात्र अंशु जोशी, रावण की भूमिका में मुकेश बोहरा, खर और दूषण दिनेश जोशी व दीपक भट्ट थे। ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में दूरदराज के गांवों से लोग रामलीला देखने आ रहे हैं।

मुख्य अतिथि DM मनीष कुमार ने पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं द्वारा रामलीला में किए जा रहे मंचन को समानतावादी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया। महेश जोशी के संचालन में आयोजित लीला के दौरान RSS के सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर जोशी ने लीला आयोजन के लिए छतकोट की रामलीला कमेटी और ग्राम प्रधान रेखा भट्ट की सराहना की। वहीं बारिश की वजह से आज 8 अप्रैल को रामलीला का मंचन नहीं हुआ। मौसम ठीक रहने पर कल 9 अप्रैल को रामलीला का मंचन फिर से होगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.