बिरगुल रामलीला 37वें वर्ष में प्रवेश करेगी
आदर्श रामलीला कमेटी गोली बिरगुल की बैठक
देवभूमि टुडे
चंपावत/बिरगुल। आदर्श रामलीला कमेटी गोली बिरगुल की रामलीला 37वें वर्ष में प्रवेश करेगी। विक्रम सिंह महराना की अध्यक्षता एवं दीवान सिंह विष्ट के संचालन में हुई बैठक में रामलीला मंचन को लेकर तैयारियों पर मंत्रणा हुई। रामलीला मंचन की तालीम 16 सितंबर से शुरू होगी। दर्जा मंत्री मुकेश सिंह महराना रामलीला कमेटी मुख्य संरक्षक होंगे।
बैठक में तालीम की अवधि, रामलीला शुरू करने की तिथि सहित आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। रमेश चंद्र जोशी को रामलीला कमेटी अध्यक्ष, बीरु सिंह बिष्ट और विजय सिंह महराना को उपाध्यक्ष, अशोक सिंह बिष्ट, जीवन सिंह महराना, अंबादत्त जोशी को कोषाध्यक्ष, कुंदन सिंह बिष्ट और नीरज सिंह महराना को महासचिव, श्याम सिह बोहरा और कपिल सिंह महराना को सचिव, अंबादत्त जोशी और दिनेश जोशी को उपसचिव, नीरज महराना एवं महेश सिंह महराना को व्यवस्थापक बनाया गया। नवीन सिंह महराना वक्ता, मोहन जोशी को लीला निर्देशक, दिनेश जोशी को प्रोम्टर और विजय सिंह महराना को मेकअप मास्टर बनाया गया।
© 2026. All Rights Reserved.