चंपावत के छतकोट की रामलीला में ठंड के बावजूद उमड़ रहे हैं लोग
महिला और पुरुष पात्र लीला में कर रहे अभिनय
देवभूमि टुडे
चंपावत/छतकोट। चंपावत ब्लॉक की ग्राम पंचायत छतकोट में आयोजित रामलीला के सातवें दिन आज 6 अप्रैल को पुत्र वियोग में अयोध्या के राजा दशरथ के प्राण निकल गए। 'हाय बेटा राम, हाय बेटा राम' कहते-कहते अंतिम सांस ली। पालबिलौना क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए तमाम राम भक्त पुरुषों के साथ महिलाओं की भागीदारी वाली रामलीला के इस मंचन से दर्शक भावुक हो उठे।



कार्यक्रम में अतिथि डोला कांडा के ग्राम प्रधान स्वरूप सिंह, सुंदर सिंह बोहरा, बालम सिंह, प्रकाश राम, केशव दत्त सहित तमाम राम भक्तों का कमेटी ने अभिनंदन किया। केकई, सुमित्रा, कौशल्या सहित पूरी अयोध्या शोकग्रस्त है। ग्राम पंचायत छतकोट में एक दिन के अंतराल के बाद हुई लीला के सातवें दिन भी दर्शकों की काफी भीड़ रही। आज की लीला में दशरथ का अभिनय कर रहे घनश्याम भट्ट, केकई का अभिनय कर रही रेखा जोशी, भरत के पात्र संजय जोशी व सुमंत की भूमिका निभा रहे हरीश जोशी का मनमोहक अभिनय काबिल-ए-तारीफ रहा। नायला ग्राम पंचायत के मनोज भट्ट, हरीश भट्ट, सोनू भट्ट, मनोज भट्ट, गिरीश भट्ट, योगेश भट्ट, ललित भट्ट, शंकर भट्ट, दीपक भट्ट सहित कई गांवों से आए लोग रामलीला का आनंद ले रहे हैं।
© 2026. All Rights Reserved.