चंपावत, टनकपुर के बाद अब लोहाघाट में युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा
युवाओं ने पेपर लीक की बढ़ती घटनाओं को नौजवानों के भविष्य पर हमला बताया
लाठीचार्ज की निंदा की, नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले परीक्षार्थियों को श्रद्धांजलि दी
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। चंपावत और टनकपुर के बाद अब लोहाघाट से भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की आवाज उठने लगी है। आज 22 जुलाई को युवाओं ने लोहाघाट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कालू सिंह महरा चौक से रोडवेज बस स्टेशन तक रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं पर बेरहमी से किए गए लाठीचार्ज की निंदा की। नीट पेपर लीक होने के बाद जान देने वाले परीक्षार्थियों को युवाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


युवाओं ने पेपर लीक की बढ़ती घटनाओं को नौजवानों के भविष्य पर हमला बताया। कहा कि इससे परीक्षा प्रणाली पर अविश्वास की स्थिति आती है। पेपर लीक से युवाओं के सपनों पर हमला हो रहा है। नौजवानों ने निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया, परीक्षा कलेंडर की घोषणा, नौकरियों के अवसर बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की मांग की। कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य के बगैर विकसित भारत का लक्ष्य कैसे पूरा होगा। इस साल 3 मई को हुए नीट पेपर लीक, सीबीएसई इंटर बोर्ड परीक्षा में ओएसएम मार्किंग में गड़बड़ी सहित कई परीक्षाओं में खामिया सामने आई है। नौजवानों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
युवाओं ने रैली रैली में सक्षम अधिकारी, मंटू ओली, अजय बिष्ट, आयुष गोस्वामी, विमलेश थापा, सोनम सिंह बोहरा, दीपक बगौली, समीक्षा, शिखा, रिया, संजना, श्वेता, सुप्रिया और रोहित अधिकारी सहित अनेक युवा मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.