बाराकोट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, चंपावत की पूर्व प्रमुख रेखा देवी सहित कई महिलाओं ने SSB पंचम वाहिनी के अधिकारियों को रखी बांधी
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) की पंचम वाहिनी चंपावत के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के नेतृत्व में वाहिनी परिसर में आज 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान एकल अभियान संस्था चम्पावत से आई बहनों ने SSB के जवानों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। बाराकोट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, चंपावत की पूर्व प्रमुख रेखा देवी, सभासद पुष्पा ओझा आदि बहनों ने जवानों को राखी बांधते हुए सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जवानों ने भी बहनों की रक्षा एवं सम्मान का संकल्प लिया।


कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास एवं आपसी प्रेम का प्रतीक पर्व है। सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवान अपने परिवार से दूर रहकर देश की सेवा करते हैं। ऐसे अवसरों पर विभिन्न संस्थाओं एवं बहनों द्वारा जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाना उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ समाज और सुरक्षा बलों के बीच आत्मीय संबंधों को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम, कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट शिव राम, करन चौहान व सुदेश कुमार, सहायक कमांडेंट नवीन कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) के अजित सूर्यकांत, निरीक्षक नरेश कुमार के अलावा SSB के कर्मी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.