बारिश से चंपावत जिले के सभी क्षेत्र तरबतर, सबसे ज्यादा 130 मिलीमीटर बारिश टनकपुर में
टनकपुर-ककरालीगेट-ठुलीगाड़ सड़क बंद
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले के सभी क्षेत्र बारिश से तरबतर हैं। बीती रात में लगातार बारिश है। सबसे ज्यादा 130 मिलीमीटर बारिश टनकपुर क्षेत्र में हुई है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बारिश से बाटनागाड़ में आए मलबे से टनकपुर ककरालीगेट-ठुलीगाड़ सड़क बंद है। अलबत्ता चंपावत जिले के तीनों राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन के लिए खुले हैं।
भारी बारिश के मद्देनजर आज 26 सितंबर को स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद किए गए हैं। वहीं डीएम मनीष कुमार ने सभी विभागों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
चंपावत जिले में बारिश का आंकड़ा:
चंपावत: 84 मिलीमीटर
लोहाघाट: 34 मिलीमीटर
पाटी: 32 मिलीमीटर
टनकपुर: 130 मिलीमीटर
बनबसा: 102 मिलीमीटर
© 2026. All Rights Reserved.