Sunday Jun 21, 2026

चंपावत में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश

पूर्वाह 9;30 बजे से 12:30 तक Yellow Alert

मलबे से बंद हुई घुरचुम-पाली रोड बंद

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन मेघ बरसे। बारिश से चंपावत सहित जिले के अधिकांश पहाड़ी हिस्सों में पारा गिरा। वहीं बारिश से आए मलबे से जिले की एक सड़क घुरचुम-पाली रोड बंद है। आसमान में बादल छाए हैं।चंपावत का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है।

चंपावत जिले की बारिश का बीते 24 घंटे का आकड़ा (सुबह 8 बजे तक):

चंपावत: 15 मिलीमीटर

लोहाघाट:  6.50 मिलीमीटर

पाटी: 14.00 मिलीमीटर

वहीं आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक चंपावत सहित उत्तराखंड के 11 जिलों में येल्लो अलर्ट है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़ उत्तराखंड के शेष 11 जिलों में मौसम विभाग ने येल्लो अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट पूर्वाह 9;30 बजे से 12:30 तक बताया गया है। कहा गया कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.