Wednesday Jul 1, 2026

चंपावत जिले में चंपावत और बनबसा में सबसे ज्यादा 61-61 मिलीमीटर बारिश

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सभी एनएच और एसएच खुले हैं

देवभूमि टुडे

चंपावत। बीते 24 घंटों में चंपावत जिले में खूब बारिश हुई। पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर मेघ बरसे। चंपावत जिले में चंपावत और बनबसा में सबसे ज्यादा 61-61 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई। पहाड़ में हल्की ठंड, तो मैदान में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

गल्लागांव-देवलमाफी रोड।

वहीं बारिश और मलबे से तीन (गल्लागांव-देवलमाफी, धौन-सल्ली और धौन-बड़ोली रोड) ग्रामीण सड़कें बंद थीं। इनमें से एक रोड गल्लागांव-देवलमाफी खुल गई हैं। जबकि धौन-सल्ली और धौन-बड़ोली रोड अभी बंद है। इन रोडों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में बारिश का आकड़ा: (सुबह 8 बजे तक)

चंपावत:  61 मिलीमीटर

लोहाघाट:27 मिलीमीटर

पाटी:     08 मिलीमीटर

टनकपुर:54 मिलीमीटर

बनबसा:61 मिलीमीटर




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.