चंपावत के फूल डोला मेले पर भी बारिश का साया
देवभूमि टुडे
चंपावत। आज 6 सितंबर को चंपावत में फूल डोला मेला है। दोपहर बाद नागनाथ मंदिर से डोला यात्रा निकलेगी। इस प्रसिद्ध मेले को लेकर दूरदराज से कारोबारी भी खूब आते हैं और आज भी आए हैं। लेकिन बारिश ने कारोबारियों के अरमानों पर पानी फेर दिया है।




सुबह से लगातार हो रही बारिश से बाहर से आए छोटे दुकानदार मायूस हैं। देवीधुरा, भिंगराड़ा, लोहाघाट के मेलों के बाद चंपावत पहुंचे इन कारोबारियों में से ज्यादातर बारिश की वजह से दुकान भी नहीं लगा पाए। वहीं डोले को निकालने में भी श्रद्धालुओं को बारिश की चुनौती से पार पाना होगा।
© 2026. All Rights Reserved.