बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश चंपावत में
देवभूमि टुडे
चंपावत। आज 31 अक्टूबर को धूप खिलने से मौसम में निखार हैं, लेकिन बीते 24 घंटे में हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदला। ठंड में इजाफा हुआ और साथ ही पारा भी लुढ़का। चंपावत का आज का अधिकतम तापमान 22 एवं न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस था। जबकि कल 30 अक्टूबर को अधिकतम पारा 21.10 और न्यूनतम 8.50 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज सुबह 8 बजे तक के बारिश के आकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश चंपावत में हुई। अलबता जिले में सभी सड़कें आवागमन के लिए सुचारू हैं। वहीं मौसम विभाग ने 3 नवंबर तक मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमत जताया है।
बीते 24 घंटे में बारिश का आकड़ा:
चंपावत: 17 मिलीमीटर
लोहाघाट: 09 मिलीमीटर
पाटी: 04 मिलीमीटर
टनकपुर: 10 मिलीमीटर
बनबसा: 02 मिलीमीटर
© 2026. All Rights Reserved.