Tuesday Sep 22, 2026

भाजपा ने जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में चंपावत में फूंका पुतला

NSA अजित डोभाल पर टिप्पणी की थी

देवभूमि टुडे

चंपावत। भाजपा ने आज 21 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए देवभूमि का अपमान बताया। प्रदेश के तमाम जिलों की तरह ही चंपावत में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत के नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस का पुतला फूंका।

पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता।

मुख्य बाजार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन करने के साथ ही उत्तराखंड से माफी मांगने की मांग की। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर गलत बयानबाजी कर उत्तराखड का अपमान किया।उत्तराखंड का अपमान किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी ने कहा कि NSA अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा, राष्ट्रहित और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए समर्पित किया है। ऐसे राष्ट्रसेवक के प्रति ये टिप्पणी किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।

पुतला दहन करने वालों में दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, किरण देवी, केएमवीएन के निदेशक रोहित बिष्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, प्रकाश पांडेय, प्रकाश बिनवाल, सुनील पुनेठा, लक्ष्मण सिंह सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता थे। कांग्रेस नेता ने 19 सितंबर को इंदौर में हुई छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान NSA पर फोन टैपिंग और सर्विलांस का आरोप लगाया था। भाजपा ने इस आरोप को निराधार बताने के साथ ही आपत्तिजनक बताया। और आज राहुल गांधी का पुतला फूंका।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.