Thursday Sep 10, 2026

भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी के नेतृत्व में टनकपुर में फूंका पुतला

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। भाजपा ने टनकपुर के तुलसी राम चौराहे पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी ने कहा कि 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की हल्द्वानी में हुई जनसभा के फ़्लॉप होने के बाद उत्तराखंड काँग्रेस के नेताओं द्वारा राहुल गांधी को खड़गे की जाति को लेकर भाजपा नेताओं ने जनसभा के बाद रामलीला मैदान का शुद्धिकरण कर सूचना दी, जो सरासर निराधार है।

टनकपुर में राहुत गांधी का पुतला दहन।

आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण एवं जातिवाद की राजनीति करती आई हैं। कांग्रेस का यह दाव उत्तराखंड में सफल नहीं हुआ। कांग्रेसी आज मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं। पूतला फूंकने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, दर्जा राज्य मंत्री किरन देवी, नगदपालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, मंडल महामंत्री हरीश कलौनी, वाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक अरुण वाल्मिकी, विशाल वाल्मिकी, रवि वाल्मिकी, अमन वाल्मिकी, अतुल वाल्मिकी, मोहित वाल्मिकी, राजेंद्र कुमार, विनोद गड़कोटी मंडल उपाध्यक्ष, धर्मपाल आर्य, मुकेश साहू, निगम गुप्ता, नामित सभासद , हरीश भट्ट, अनीता यादव, गिरीश गहतोड़ी, नंदाबल्लभ जोशी, मंडल मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, गिरीश शर्मा, गिरीश वर्मा, सुकुमार राय, शैलेंद्र सिंह आदि शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.