चंपावत के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट के हल्द्वानी महिला अस्पताल स्थानांतरण के बाद आए डॉ. गौरव जोशी
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल को नए रेडियोलॉजिस्ट मिल गए हैं। नैनीताल से डॉ. गौरव जोशी को चंपावत जिला अस्पताल भेजा गया हैं। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि नए रेडियोलॉजिस्ट ने 23 जुलाई से सेवा देना शुरू कर दिया है।
डॉ. जोशी को पिछले साल के शुरू में चंपावत भेजा गया था, लेकिन जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का एक ही पद होने से उन्हें नैनीताल संबद्ध कर दिया गया था। चंपावत के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट का यहां से हल्द्वानी महिला अस्पताल स्थानांतरण किया गया था। उन्होंने 17 वर्ष तक चंपावत में सेवा दी। उनके रिलीव होने के बाद से 20 जुलाई से 22 जुलाई तक लोहाघाट के रेडियोलॉजिस्ट जरिए वैकल्पिक उपाय किए गए थे। अलबत्ता अब डॉ. गौरव जोशी के यहां ज्वाइनिंग से सेवाएं सुचारू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
© 2026. All Rights Reserved.