Saturday Sep 19, 2026

झांकी के दर्शनों को उमड़ी श्रद्धालु की भीड़  

लोहाघाट में निकली राधा कृष्ण की झांकी

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। जन्माष्टमी के अवसर पर लोहाघाट में राधा कृष्ण की झांकी ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। आज शनिवार की देर शाम चार बजे बारिश के दौरान एकता चौक से निकली गई झांकी को देखने के लिए लोग रास्तों के दोनों ओर तथा छतों में जमा हो गए। महिलाओं ने झांकी में पुष्प व अक्षतों की वर्षा कर राधा कृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा का इजहार किया।

 

एकता चौक से शुरू हुई राधा व श्री कृष्ण की शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार से लेकर क्षेत्र के प्रसिद्ध ऋषेश्वर महादेव मंदिर तक गई। झांकी के साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने कन्हैया किसको कहेगा तू मैय्या, श्याम सपने में आके दहिया पी गए, हाथी घोड़ा पालकी जै कन्हैया लाल की आदि गीतों का गायन कर भक्ति की रसधारा से सराबोर कर दिया। झांकी में कृष्ण के रुप में नितिन, राधा के रूप में खुशी सजे हुए थे। इस दौरान  नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, आशु वर्मा, नन्नू वर्मा, सचिन वर्मा, दिनेश सुतेड़ी,भैरव राय, पप्पू वर्मा, ईश्वर गिरी मौजूद थे। सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष अशोक कुमार, विपुल जोशी  के नेतृत्व में पुलिस, पीएससी, फायर कर्मियों, होमगार्ड, पीआरडी को तैनात किया गया था।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.