चंपावत के दूधपोखरा के सरस्वती शिशु मंदिर में हुई राधा-कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता
भगवान श्री कृष्ण का श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान और उनका जीवन चरित्र सबके लिए अनुकरणीय
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के दूधपोखरा के सरस्वती शिशु मंदिर में राधा कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता हुई।प्रतियोगिता में नन्हें बच्चे आकर्षक और रंग-बिरंगी वेशभूषा में थे। आज 3 सितंबर को हुई प्रतियोगिता से पूर्व मुख्य अतिथि चंपावत जिला अस्पताल की दंत चिकित्सक डॉ. बबीता वर्मा, विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश गिरी और विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। कन्हैया एवं राधा-रानी की प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत वेशभूषा में थे।


डॉ. बबीता वर्मा ने बच्चों को दांतों को सेहतमंद रखने के तरीके बताते हुए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाई जाने वाली दिनचर्या अपनाने की नसीहत दी। बीडीसी सदस्य नरेश गिरी ने कहा कि शिशु मंदिर विभिन्न आयोजनों से बच्चों में ज्ञान के अलावा संस्कार युक्त सीख दे रहा है। अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी ने भगवान श्री कृष्ण के श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान और उनके जीवन चरित्र को सबके लिए अनुकरणीय बताया। शालिनी जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में बबीता जोशी, संगीता, सीमा भट्ट, श्याम राम, कैलाश चंद्र जोशी आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र जोशी ने सभी अभिभावकों का आभार जताया।
© 2026. All Rights Reserved.