Saturday Sep 19, 2026

चंपावत के ढकना बडोला गांव में 2 दिनी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 4 सितंबर से

आयोजन के लिए समितियों का गठन

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के ढकना बडोला गांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रमों के संचालन के लिए विभिन्न समितियां बनाई गई हैं। 4 सितंबर से शुरू हो दो दिन तक चलने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन मंदिर में गणेश पूजन, कलश स्थापना के बाद शाम 5 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। 

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक।

स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक दल रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। शाम सात बजे से आकर्षक परिधान में सजी महिलाओं की रैंप वॉक प्रतियोगिता होंगाी। जबकि बालिकाएं ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। दूसरे दिन सुबह 8:30 बजे से ओपन, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में स्कूली बच्चों की दौड़ आयोजित होगी। शैक्षिक प्रतियोगिताओं में सुलेख, पेंटिंग, ऐपण, मेंहदी और भाषण प्रतियोगिता के अलावा राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। दोपहर दो बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शाम को प्रसाद वितरण के बाद लकी ड्रा निकाला जाएगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश भंडारी की अध्यक्षता और कमल शर्मा व भुवन पांडेय के संचालन में हुई बैठक में प्रधान प्रतिनिधि पूरन बडोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन भंडारी, सुनील भंडारी, प्रेम सिंह कुंवर, ललित नरियाल, विक्रम नरियाल, अनीता खेतारी, नाथ सिंह, अंकित भंडारी, मोहन बिष्ट, ईश्वर सिंह, सोनू भंडारी, अंजू बडोला, शोभा भंडारी, कमला देवी, दीपा भंडारी आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.