Saturday Sep 19, 2026

पिथौरागढ़ से चंपावत भेजे गए आरएस सामंत

चार माह बाद फिर मिली चंपावत की जिम्मेदारी

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत को लंबे समय बाद पूर्णकालिक जिला समाज कल्याण अधिकारी बनाए गए हैं। पिथौरागढ़ के अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत को चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पदोन्नति में चंपावत भेजा गया है।

 

जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत।

आरएस सामंत छह माह पूर्व भी चंपावत जिले में प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। पदोन्नति में चंपावत आए सामंत ने आज 14 मई को विभाग के मुखिया के रूप में कार्यभार संभाला है। नवागत जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि विभाग की विभिन्न योजनाओं का कारगर क्रियांवयन कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.