सदस्य पद के लिए कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. नारायण सिंह को बनाया गया निर्वाचन अधिकारी
DM मनीष कुमार ने नगर पंचायत पाटी के चुनाव के लिए निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुपालन में DM जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने नगर पंचायत पाटी के सामान्य निर्वाचन 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी है। निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन के लिए पारी की SDM नीतू डांगर को अध्यक्ष पद के लिए RO (निर्वाचन अधिकारी) नियुक्त किया है। सदस्य पद के लिए कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. नारायण सिंह को RO बनाया गया है।

प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) की भी नियुक्ति की गई है, जिसके अंतर्गत BDO मोनिका पाल को अध्यक्ष पद के लिए और उप शिक्षाधिकारी संजय कुमार भट्ट को सदस्य पद के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नियुक्त अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध और शुचितापूर्ण तरीके से चुनावी प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। 4 वार्ड वाली पार्टी नगर पंचायत में कुल 1984 मतदाता हैं।
© 2026. All Rights Reserved.