Friday Apr 24, 2026

कल टनकपुर के मनिहारगोठ गांव में अनिकांड प्रभावित को दी मदद

RED CROSS SOCIETY के  प्रतिनिधि नारायण दत्त चिल्कोटी ने प्रभावित परिवार को कंबल, तिरपाल और किचनसैट भेंट किए

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के टनकपुर के मनिहारगोठ गांव में कल 23 अप्रैल को हुस अनिकांड के प्रभावित को रेडक्रॉस ने सहायता दी। आग लगने से कल एक झोपड़ी और उसमें रखा सामान जल कर खाक हो गया था।

 

प्रभावित परिवार को RED CROSS SOCIETY के टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के प्रतिनिधि नारायण दत्त चिल्कोटी ने प्रभावित परिवार को आज 2 कंबल, 1 तिरपाल और 1 किचनसैट भेंट किया। उन्होंने बताया कि बीसलपुर तहसील के पीलीभीत जिले के निवासी बसंत लाल मनिहारगोठ में 3 साल से झोपड़ी बना कर रह रहे थे। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करने वाले बसंत लाल के परिवार में दो बेटे और पांच बेटियां हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.