Sunday Jul 19, 2026

मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर सवाल

छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ रहा असर

चंपावत जिले में1 8 दिन में 4 मौसमी अवकाश

देवभूमि टुडे

चंपावत। बीते 24 घंटों में चंपावत   जिले के पहाड़ी हिस्सों में एक बूंद नहीं बरसी। और 18 जुलाई की सुबह 10:30 बजे तक आसमान में बादल थे। लेकिन आज 18 जुलाई सुबह को चंपावत जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में कक्षा 1 से इंटर तक के चंपावत जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रहे। इसके लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कल 17 जुलाई को ही आदेश कर दिया था। मौसम विभाग की खराब मौसम की चेतावनी के मद्देनजर ये आदेश जारी किया गया था।

चंपावत जिले में 18 दिन में 4 मौसमी अवकाश हो चुका है। इस माह 2 जुलाई, 9 जुलाई, 10 जुलाई और 18 जुलाई को बारिश के दृष्टिगत स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रह चुके हैं। आज शनिवार के दिन स्कूल तो बंद थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग की भविष्यवाणी गलत होने का असर स्कूली छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

 

CEO मान सिंह।

क्या कहते हैं अधिकारी:

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत स्कूल- आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। स्कूल बंद होने पर भी online पढ़ाई कराई जाती है। सरकारी स्कूलों में शेडो जोन को छोड़ ज्यादातर माध्यमिक विद्यालयों में online शिक्षण की व्यवस्था है।

मान सिंह,

मुख्य शिक्षाधिकारी, चंपावत।

चंपावत जिले में 24 घंटे की बारिश का आकड़ा: (18 जुलाई सुबह 8 बजे तक)

चंपावत:00 मिलीमीटर

लोहाघाट:00 मिलीमीटर

पाटी:      00 मिलीमीटर

टनकपुर  :04 मिलीमीटर

बनबसा   :88 मिलीमीटर




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.