पूर्णागिरी क्षेत्र के सेलागाढ़ गांव के पास करीब 10 फीट लंबे अजगर से दहशत में लोग
15 सितंबर के बाद 23 सितंबर को आया अजगर
वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। पूर्णागिरी धाम क्षेत्र में अजगर ने पिछले 9 दिन में दूसरी बार दस्तक दी है। इससे लोग दहशत में आ गए। अलबत्ता राहत की बात यह रही कि इस बार अजगर को पकड़ दूर जंगल में छोड़ दिया गया है।


पूर्णागिरी धाम के पुजारी और सामाजिक कार्यकर्ता पंडित राजेंद्र तिवारी 'राजू' ने बताया कि 23 सितंबर को अजगर सेलागाड़ गांव के पास दिखा। इसी क्षेत्र के आसपास अजगर 15 सितंबर को भी नजर आया था। तब वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही अजगर इधर-उधर हो गया। 9 दिन में 2 बार अजगर की दस्तक से लोग दहशत में थे। अलबत्ता अच्छी बात यह रही कि इस बार वन विभाग की टीम ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से अजगर को पकड़ लिया। और उसे दूर जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के रेस्क्यू में स्थानीय नागरिकों के अलावा वन कर्मी गिरीश जोशी, भुवन पंत, राकेश गिरी, रोहित, मोहन सिंह आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.