Saturday Sep 19, 2026

लेकिन बिजली आपूर्ति अभी भी बाधित

देवभूमि टुडे/राजू तिवारी

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। पूर्णागिरी धाम मार्ग पर पेड़ गिरने से करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। आज 19 जुलाई की शाम करीब साढ़े 7 बजे ठुलीगाड़-भैरव मंदिर सड़क पर ठुलीगाड़ से आगे रानीहाट बैंड पर एक पेड़ गिर गया।

सड़क से गुजरता वाहन।

रात को मौके पर पहुंची वन विभाग एवं फायर टीम ने पेड़ को काट सड़क को खुलवाया। रात करीब 10 बजे सड़क आवाजाही के लिए सुचारू हुई। पेड़ काटने वाली वन विभाग की टीम में रोहित चौहान, विपिन, हरीश आदि शामिल थे। सड़क तो खुल गई, लेकिन पूर्णागिरी धाम के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति अभी भी बाधित है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.